फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के गब्बर ने की इस धांसू खिलाड़ी की तारीफ, बताया असली 'गेमचेंजर'

Wed, 06 Feb 2019 07:53 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shikhar dhawan
भारत के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैच का पासा तुरंत पलटने की अपनी क्षमता के कारण भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
हाल ही में आईसीसी वर्ष के उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पंत ने बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के वारिस के रूप में देखा जा रहा है और इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया में उम्दा प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित भी की है।
विज्ञापन

3 of 5
dhawan pant
धवन ने कहा, 'वह काफी आक्रामक बल्लेबाज है और टीम के लिए उपयोगी भी। वह किसी भी मौके पर मैच का पासा पलट सकते हैं। उम्मीद है कि इस मौके को वह अच्छी तरह से भुनाएगा।' उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज के जरिये वे दौरे का जीत के साथ अंत करना चाहेंगे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में भारत में शुरू हो रही सीरीज में भी लय कायम रखना चाहेंगे।

4 of 5
शिखर धवन
उन्होंने कहा, 'हम भी इंसान है और शरीर को आराम की जरूरत होती है। हम इस सीरीज का अंत भी जीत के साथ करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में यह लय कायम रखना चाहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन
यह पूछने पर कि मई से जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले टी20 सीरीज का क्या औचित्य है, धवन ने कहा, 'मुझे लगता है कि पांच वनडे काफी हैं। यह अच्छी बात है कि अंत में हम टी20 खेल रहे हैं। हमें अब तक के प्रदर्शन पर काफी खुशी है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें