उंगली में फ्रेक्चर, गर्दन में सूजन, आंख और घुटने में चोट। शिखर धवन 2019 में चोटों से जूझते रहे लेकिन भारत का सलामी बल्लेबाज नई शुरुआत के लिए तैयार है और उन्होंने बता दिया है कि वह बल्लेबाजी करना नहीं भूले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने भले ही भारतीय टीम में वापसी की हो लेकिन उन्हें पता है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में लोकेश राहुल की शानदार फॉर्म के कारण उनकी राह आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन
- फोटो : social media
धवन ने कहा, 'यह मेरे लिए नई शुरुआत है। चोटों पर किसी का नियंत्रण नहीं है लेकिन धवन पर भी प्रतिकूल हालात का असर नहीं पड़ा। धवन ने कहा, चोट लगना स्वाभाविक है। आपको यह स्वीकार करना होगा।'
उन्होंने कहा, 'यह ठीक है और मैं इसे लेकर हाय-तौबा नहीं मचाने वाला। उतार-चढ़ाव का मुझ पर असर नहीं पड़ता क्योंकि मैं बल्लेबाजी करना नहीं भूला हूं। मेरा स्तर स्थायी है और मैं रन बनाऊंगा।'