फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'गब्बर' का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शानदार: रोहित शर्मा

Mon, 12 Nov 2018 12:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी वन-डे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान संघर्ष करने वाले धवन ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने मेहमान टीम को छह विकेट से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। धवन और युवा ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 130 रन जोड़े, जिससे भारत 182 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन

2 of 5
rohit sharma 100
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'टीम के नजरिये और खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण था कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे रन बनाए। शिखर विशेषकर वन-डे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन वह बड़े स्कोर नहीं बना पा रहा था। मुझे खुशी है कि वह मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फॉर्म हासिल कर पाया।'
विज्ञापन

3 of 5
dhawan pant
उन्होंने कहा, 'ऋषभ भी क्रीज पर उतरकर रन बनाने का भूखा है। यह उसके लिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और यह मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिये से यह महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।'

4 of 5
rohit sharma
भारत के आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। रोहित ने कहा कि आस्ट्रेलिया का आगामी दौरा पूरी तरह से अलग होगा और भारत को 3-0 की जीत से आत्मविश्वास लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वहां जाकर प्रदर्शन करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है। आप जब भी वहां जाते हैं जो एक खिलाड़ी, व्यक्ति और टीम के रूप में आपकी परीक्षा होती है। आस्ट्रेलिया में खेल अलग तरह का होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
रोहित ने कहा कि मौजूदा सीरीज में भारत ने तैयारी के नजरिये से काफी चीजें अच्छी की जिसमें क्षेत्ररक्षण भी शामिल है। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में रोहित को भी जगह मिली है, लेकिन सीमित ओवरों के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इससे पहले काफी समय है। पहले टेस्ट मैच से पूर्व हमें टी20 अंतरराष्ट्रीय और अभ्यास मैच खेलने हैं। मैं टेस्ट मैचों के बारे में नहीं सोच रहा। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो काफी आगे के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ वापस जाकर कुछ दिनों के ब्रेक और उसके बाद आस्ट्रेलिया जाने और टी20 सीरीज की तैयारी के बारे में सोच रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें