फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की वजह से बाहर हुए शिखर धवन, विराट की 'दुल्हनियां' पर गंभीर आरोप

Thu, 04 Oct 2018 12:58 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शिखर धवन
टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज शिखर धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं करने की असली वजह सामने आई है। एशिया कप 2018 में मैन ऑफ द सीरीज रहे धवन को बाहर करने के पीछे कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 11
Ayesha Dhawan
एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अनुष्का शर्मा का शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी से विवाद हुआ, जिसके बाद से चर्चा शुरू हो गई कि जल्द ही 'गब्बर' की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 11
आयशा धवन
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच चर्चा शुरू हुई कि शिखर धवन को जल्द ही टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

4 of 11
shikhar dhawan
बहरहाल, इंग्लैंड दौरे के बाद शिखर धवन को एशिया कप के लिए जरूर मौका मिला, जहां उन्होंने दो शतक की मदद से 342 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। मगर इसके बाद विंडीज के खिलाफ उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
team india
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के सदस्य रहे एक खिलाड़ी ने बताया कि टीम में अभी सबकुछ सही नहीं है। टीम इंडिया के क्रिकेटरों को अनुष्का की दखलंदाजी ठीक नहीं लगती। क्रिकेटर ने यह भी खुलासा किया कि अनुष्का शर्मा कभी-कभी बल्लेबाजों के लिए होने वाली बैठक में भी उपस्थित रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
आयशा धवन
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने बताया कि विराट और धवन की पत्नियां अच्छी दोस्त थीं। दोनों हमेशा एक साथ रहती थीं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लंदन वन-डे के दौरान आयशा और अनुष्का को एकसाथ बैठना था, जिसके लिए विराट ने एक पदाधिकारी ने तीन पास भी लिए थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद ही अनुष्का और आयशा के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

7 of 11
आयशा धवन
टीम इंडिया के सदस्य ने कहा कि धवन और कोहली की पत्नियां बेशक अच्छी दोस्त थीं। मगर इंग्लैंड में अनुष्का ने आयशा को उनके परिवार के बारे में कुछ सलाह दी। आयशा को यह सलाह रास नहीं आईं। उन्होंने अनुष्का से स्पष्ट कहा कि मेरे परिवार के बारे में आप कोई राय नहीं दें तो बेहतर। इसके बाद से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई और अब इनके रास्ते अलग हो चुके हैं।

8 of 11
SHIKHAR DHAWAN - फोटो : SELF
टीम इंडिया के कई सदस्यों को इस बात का पता चल चुका था कि अनुष्का-आयशा में विवाद हुआ है और फिर टीम में चर्चा शुरू हो गई कि धवन की जल्द ही टीम से छुट्टी हो सकती है। अब इसे संयोग माना जाए या सच, लेकिन शिखर धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया। टीम इंडिया को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जिसको ध्यान में रखते हुए विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 'डमी टेस्ट' माना जा रही है।

9 of 11
shikhar dhawan
शिखर धवन जिस तरह के फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि विंडीज के खिलाफ वह खूब रन बनाते और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपना दावा पेश करते। इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए विराट कोहली से संपर्क साधने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।

10 of 11
virat kohli test
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके द्वारा भेजा गया मैसेज कोहली ने टीम इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर जरूर बढ़ाया। इसके बाद टीम इंडिया के एक अधिकारी ने संपर्क करके पूछा कि किन खिलाड़ियों के बीच समस्या है? इसे ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुधारना होगा।
विज्ञापन

11 of 11
अनुष्का शर्मा
इसके अलावा अधिकारी ने अनुष्का का बल्लेबाजों की बैठक में शामिल होने की बात से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में बल्लेबाजों की बैठक जिस कमरे में होती है, वहीं मसाज रूम है, जिसमें कोई न कोई खिलाड़ी मौजूद रहता था। अनुष्का का वहां रहना नामुमकिन हैं। हालांकि, अधिकारी ने आयशा-अनुष्का के बीच विवाद पर कोई टिपण्णी नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें