फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: शिखर धवन का एसआरएच से टूटा नाता, 11 साल बाद दिल्ली में हो सकती है वापसी

Wed, 31 Oct 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shikhar dhawan
शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज के बारे में खबर थी कि 2018 नीलामी में रिटेन नहीं करने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद से नाखुश थे। इसके अलावा उन्होंने अपने प्राइस टैग 5.2 करोड़ रुपये पर भी निराशा व्यक्त की थी। बता दें कि एसआरएच प्रबंधन ने पिछले साल शिखर धवन को राइट टू मैच आरटीएम कार्ड के जरिये बरकरार रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
shikhar dhawan
ऐसी खबरें आई थीं कि शिखर धवन मुंबई इंडियंस या फिर किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हो सकते हैं। मगर क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स में लौटेंगे। बता दें कि 11 साल के लंबे अंतराल के बाद शिखर धवन की दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन
'गब्बर' को तीन खिलाड़ियों के बदले में दिल्ली में लाया जा सकता है। इसके लिए शाहबाज नदीम, विजय शंकर और अभिषेक शर्मा को अगले सीजन के लिए एसआरएच से जुड़ना होगा। यह हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए रणनीतिक मूव साबित हो सकता है, जहां उसके सभी बेस कवर हो रहे हैं।

4 of 5
शाहबाज नदीम
नदीम घरेलू क्रिकेट में मशहूर स्पिनर हैं और वह भारतीय स्पिनर होने के नाते टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। विजय शंकर एक साल के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे। वह युवा अभिषेक के साथ मिलकर मध्यक्रम की कमजोरी को दूर करेंगे। शंकर (3.2 करोड़), नदीम (3.2 करोड़) और अभिषेक (55 लाख) की कुल 6.95 करोड़ रुपए राशि होगी। इसलिए एसआरएच को कम मूल्य में अपनी ताकत बढ़ाने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन
शिखर धवन ने 2008 में दिल्ली की तरफ से खेला था। इसके बाद वह मुंबई और फिर हैदराबाद के लिए खेले। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने से पहले एक सीजन में धवन ने डेक्कन चार्जर्स का भी प्रतिनिधित्व किया। धवन एसआरएच के सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 91 पारियों में 2,768 रन बनाए हैं। वॉर्नर-धवन की जोड़ी आईपीएल की सबसे विस्फोटक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। एसआरएच प्रबंधन को इसकी कमी जरूर खलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें