फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्जरी कार नहीं लोकल ट्रेन में सफर करता है टीम इंडिया का यह भविष्य, आज विंडीज के खिलाफ किया डेब्यू

Fri, 12 Oct 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल ठाकुर
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को हैदराबाद में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को स्पेशल गिफ्ट दिया। ठाकुर ने टेस्ट डेब्यू किया और वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 294वें क्रिकेटर बने। हालांकि, उनका डेब्यू शानदार नहीं रहा क्योंकि महज 10 गेंद फेंकने के बाद शार्दुल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
shardul thakur
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। वह कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI
हालांकि, टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा करने वाले शार्दुल को 'कूल ब्वॉय' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह लक्जरी कार से नहीं बल्कि लोकल ट्रेन से भी सफर करके अपने घर जाने में हिचकिचाते नहीं हैं।

4 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के साथ इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए थे। हालांकि, उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह पूरी सीरीज में टीम के साथ ठहरे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद शार्दुल अपने गृहनगर मुंबई पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
एयरपोर्ट से शार्दुल ने लोकल ट्रेन में सफर किया और अपने घर पहुंचे। उन्हें देखकर मुंबई के लोग हैरान भी हुए, लेकिन सभी को इसी बात की खुशी थी कि क्रिकेटर कितना जमीन से जुड़ा व्यक्ति है। इसके बाद लोगों ने शार्दुल के साथ सेल्फी भी ली। शार्दुल फिर मुंबई में अपने घर पालगढ़ पहुंचे। इस क्रिकेटर ने मिसाल कायम की और उम्मीद है कि भविष्य में यह देश का नाम रोशन करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें