फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर: कभी जड़े थे 6 गेंदों पर 6 छक्के, अब IPL फाइनल में बना 'मैच का मुजरिम'

Tue, 14 May 2019 07:07 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
csk
इंडियन टी-20 लीग के फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। मुंबई की टीम ने फाइनल मुकाबले में 8 विकेट पर 149 रन बनाए लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई।

 
विज्ञापन

2 of 5
शार्दुल ठाकुर
चेन्नई की इस हार के लिए आखिरी गेंद पर आउट होने वाले सीएसके के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सीएसके को जीत के लिए एक गेंद पर दो रन चाहिए थे, तभी लसिथ मलिंगा की गेंद पर शार्दुल ठाकुर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
shardul thakur
फैंस को बता दें कि शार्दुल ठाकुर न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि एक अच्छे हिटर भी हैं। शार्दुल के नाम बल्लेबाजी का एक शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने महज 15 साल की उम्र में बनाया था। उस वक्त शार्दुल कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहे थे।

4 of 5
shardul thakur
मुंबई के स्वामी विवेकानंद स्कूल और आर. राधाकृष्णन स्कूल के बीच साल 2006 मे खेले गए एक मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। इस मैच में शार्दुल ने 73 गेंदों पर 160 रन बनाए थे, जिसमें 10 छक्के और 20 चौके शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj singh 6
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर्स में पहले ऐसा सिर्फ ऑलराउंडर युवराज सिंह और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ही कर पाए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्षल गिब्स भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें