ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से शर्त लगाई थी। अब सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने के बाद यह भी स्पष्ट होने के बाद दोनों की बीच लगी शर्त का नतीजा भी सामने आ गया है। सौरव गांगुली शर्त जीत गए हैं और वॉर्न यह शर्त हार गए।
विज्ञापन
शेन वॉर्न ने सौरव गांगुली से मानी हार,अब करेंगे ये काम
2 of 5
सौरव गांगुली
एक निजी चैनल पर हुए प्रोग्राम के दौरान सौरव गांगुली और शेन वॉर्न ने शर्त लगाई थी कि यदि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में असफल रहा, तो वे इंग्लैंड की शर्ट पहन कर घूमेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवा देने के कारण ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया और उसका खिताब जीतने का मंसूबा अधूरा रह गया।
विज्ञापन
शेन वॉर्न ने सौरव गांगुली से मानी हार,अब करेंगे ये काम
3 of 5
शेन वॉर्न
अब शेन वॉर्न को पूरे दिन इंग्लैंड टीम की टी-शर्ट पहन की रहना होगा। 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया, "सौरव आप शर्त जीत गए। अब मैं इंग्लैंड की शर्ट ढूंढकर उसे पहनूंगा।"
.@SGanguly99 You win our bet mate. I will find an England shirt and wear it all day ! 😡😡😡😡😡😡😡😩😩😩😩😩😩
— Shane Warne (@ShaneWarne) June 11, 2017
शेन वॉर्न ने सौरव गांगुली से मानी हार,अब करेंगे ये काम
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
बता दें कि 2015 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं भारत अब भी प्रतियोगिता में बना हुआ है। गांगुली ने कहा था कि मेजबान इंग्लैंड खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। दोनों के बीच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच के नतीजे को लेकर शर्त लगी थी। वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में थे, तो दादा ने इंग्लैंड को सपोर्ट किया।
शेन वॉर्न ने सौरव गांगुली से मानी हार,अब करेंगे ये काम
5 of 5
शेन वॉर्न
- फोटो : getty
हालांकि, शर्त हार जाने के बाद वॉर्न ने इंग्लैंड की जर्सी नहीं पहने। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें इंग्लैंड की जर्सी नहीं मिल रही। जैसे ही उन्हें वो जर्सी मिलेगी, वो अपनी तस्वीर ट्वीट करेंगे।
.@SGanguly99 Trying to get an England ODI shirt sent to me so I can wear it in honour of our bet. Will tweet a picture asap ! 😩 #CT17
— Shane Warne (@ShaneWarne) June 12, 2017