फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Funeral: राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए वार्न, मेलबर्न में शेन वॉर्न स्टैंड का उद्घाटन

Wed, 30 Mar 2022 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

शेन वॉर्न को अंतिम विदाई देने के लिए दुनिया भर से क्रिकेटर पहुंचे थे। वहीं उनके लाखों फैंस भी इस समारोह का हिस्सा बने। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनकी याद में शेन वॉर्न स्टैंड भी बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
शेन वॉर्न स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को मेलबर्न के स्टेडियम में अंतिम विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर और वॉर्न के कई फैंस भी शामिल हुए। वॉर्न का निधन चार मार्च को थाईलैंड में हो गया था। वे 52 साल के थे। वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई और इसका खुलासा ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुआ। थाई अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एक चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।
विज्ञापन

2 of 7
शेन वॉर्न स्टैंड के उद्घाटन के दौरान उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान मेलबर्न स्टेडियम में शेन वॉर्न स्टैंड का उद्घाटन भी किया गया। वॉर्न के तीन बच्चे ब्रुक, जैक्सन और समर ने इस स्टैंड का उद्घाटन किया। मेलबर्न में ही वॉर्न ने 2006 में इंग्लैंड के बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट कर टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए थे।  
विज्ञापन

3 of 7
शेन वॉर्न स्टैंड - फोटो : सोशल मीडिया
यह स्टैंड पहले ग्रेट साउथ स्टैंड के नाम से जाना जाता था, जिसका नाम बदलकर शेन वॉर्न स्टैंड कर दिया गया है। इसका एलान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इस स्टैंड का नाम बदल दिया गया है।

4 of 7
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वॉर्न को उनके परिवार के सदस्यों समेत कुछ नजदीकी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान  एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, माइकल क्लार्क और वॉर्न के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 7
ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न की अंतिम यात्रा में दुनियाभर के क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें ब्रायन लारा, ग्लेन मैक्सवेल सहित कई अन्य दिग्गज शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर इस समारोह में शामिल हुए। 
विज्ञापन

6 of 7
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
15 साल के क्रिकेटिंग करियर में शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट चटकाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वॉर्न के नाम 193 वनडे मैचों में 291 विकेट भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा के लिए सारी तैयारियां पहले से कर ली गई थीं। वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल थे और कई विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें