फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunset in Space: अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त, सामने आया सूर्य डूबने का अद्भुत वीडियो

Wed, 30 Mar 2022 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : Twitter @wonderofscience
Sunset in Space: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सूर्य के बारे में जानने की हमेशा जिज्ञासा रही है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां सूरज की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। धरती पर उगता हुआ सूरज और डूबता हुआ सूर्य प्रकृति के सबसे खूबसूरत नजारों में से एक है। पृथ्वी पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा सभी ने देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष में यह नजारा कैसा होता है? शायद आपने इस बारे में कभी नहीं सोचा होगा? अंतरिक्ष मे भी सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। 

सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष में सूर्यास्त की तस्वीरें शेयर की गई हैं जो वायरल हो गई हैं। अंतरिक्ष में सूर्यास्त का नजारा बेहद अद्भुत दिख रहा है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया है। इससे पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन( ISS) ने अपने शक्तिशाली कैमरे से अंतरिक्ष में सूर्योदय की अद्भुत तस्वीरें कैद की थीं। ISS ने उगते सूरज की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। अब अंतरिक्ष में सूर्यास्त के वीडियो को वंडर ऑफ साइंस नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : Twitter @wonderofscience
वंडर ऑफ साइंस नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए सूर्यास्त के वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 67 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : Twitter @wonderofscience

अंतरिक्ष में सूर्यास्त के वीडियो को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कैमरे में कैद किया गया है। नासा जॉनसन स्पेस सेंटर के अर्थ साइंस एंड रिमोट सेंसिंग यूनिट ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। 
 

4 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : Twitter @wonderofscience

इस वीडियो में सूर्य धरती के पीछे अस्त होता हुआ नजर आ रहा है। सूर्यास्त होने के बाद धरती के एक हिस्से में अंधेरा छा जाता है और स्पेस स्टेशन में भी अंधेरा हो जाता है। 

विज्ञापन

5 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : Twitter @wonderofscience
रिकॉर्ड हुआ अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सूर्यास्त का नजारा देखकर यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं। इससे पहले भी अंतरिक्ष से दिन और रात के वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने नए साल पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन वीडियो को शेयर किया था।
विज्ञापन

6 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : instagram/ iss
इससे पहले अंतरिक्ष में सूर्योदय की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि अंतरिक्ष में सूर्योंदय कैसे होता है। धरती से बिल्कुल अलग नजारा दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त - फोटो : instagram/iss
आईएसएस ने 22 फरवरी को सूर्योदय की इन तस्वीरों को खींचा था, जिसमें सूर्योदय के कई चरणों को दिखाया गया है। तस्वीरों में सूरज अलग-अलग स्थिति में दिख रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें