बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जमकर खिंचाई की है। दरअसल, गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की धूमिल हुई छवि को सुधारने के लिए ‘कुलीन ईमानदारी’ जैसे शब्द इजाद किए हैं, जिसके बाद शेन वॉर्न ने कहा कि शब्दों से नहीं बल्कि काम से बदलाव लाया जाना चाहिए।