क्रिकेटर कुलदीप यादव
टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले चाइनामैन पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसका होमग्राउंड ईडन गार्डंस है। यही वजह है कि कुलदीप यादव ईडन पर काफी सफल साबित हुए। बाएं हाथ के स्पिनर ने डेब्यू करने वाले क्रुणाल पंड्या की भी काफी मदद की। उन्होंने कहा, 'क्रुणाल ने सातवें ओवर में गेंद संभाली और मैंने 8वें ओवर में। हमारे बीच केवल इतनी ही बात हुई कि विकेट से टर्न नहीं मिल रहा है, लेकिन गेंद पर ग्रिप बन रही है।'