फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक और झटके 5 विकेट, वर्ल्ड कप में बना डाले कई कीर्तिमान

Tue, 25 Jun 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
सोमवार को साउथेम्प्टन में खेले गए वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रनों से हरा दिया।

शाकिब के ऑलराउंड प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान की टीम चारों खाने चित हो गई। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शाकिब ने बल्ले से जहां एकओर अर्धशतक जड़ा वहीं गेंद से भी 5 विकेट झटक लिए।

इसी के साथ नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब ने वर्ल्ड कप में भी कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए और कई मामलों में दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बन गए। तो आईए एक नजर डालते हैं उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर।
विज्ञापन

2 of 7
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब ने 29 रन देकर पांच विकेट झटके जो मौजूदा टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

3 of 7
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
किसी एक विश्व कप में पांच विकेट के अलावा शतक लगाने वाले शाकिब भारतीय ऑलराउंडर  कपिल देव (1983) और युवराज सिंह (2011) के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं। 

4 of 7
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
शाकिब एक मैच में 50+ का स्कोर करने के साथ ही पांच विकेट लेने वाले विश्व कप इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं।  
 
विज्ञापन

5 of 7
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
शाकिब एक विश्व कप में 400 से अधिक रन और 10 से अधिक विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिय
1000 रन और 30 से अधिक विकेट झटकने वाले पहले क्रिकेटर बने शाकिब। उन्होंने 27 मैचों में 1016 रन और 33 विकेट ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shakib al hasan
शाकिब बांग्लादेश की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें