फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में बने कुल 7 रिकॉर्ड्स, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Fri, 31 May 2019 01:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड क्रिकेट - फोटो : social media
12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज दमदार तरीके से हुआ। केनिंग्टन ओवल में खेले गए उद्घाटन मैच में मेजबान इंग्लैंड ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को हर क्षेत्र में मात देते हुए जीत अपने नाम की। 

पहले ही मैच में कई सारे बेहतरीन रिकॉर्ड भी बने, आइए जानते हैं उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 8
इंग्लैंड क्रिकेट - फोटो : social media
विश्व कप में यह पहला मौका रहा जब इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों ने एक पारी में अर्द्धशतक लगाए। इस मैच में (बेन स्टोक्स 89, कप्तान इयोन मॉर्गन 57, जेसन रॉय 54 और जो रूट 51) ने अर्द्धशतक जमाए. 
विज्ञापन

3 of 8
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
इयोन मोर्गन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक 18 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं।

4 of 8
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका की टीम 100 रन से अधिक के अंतर से कोई मैच हारी है।
विज्ञापन

5 of 8
इमरान ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ताहिर वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला ओवर डालने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

7 of 8
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
इंग्लैंड ने घर में खेले गए वर्ल्ड कप के अपने हर पहले मैच में जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन

8 of 8
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
कप्तान मॉर्गन इंग्लैंड की ओर से 200 इंटरनेशनल वन-डे मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें