इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का समापन हो गया। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर से रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने बाजी मारी, वहीं चेन्नई की टीम उप विजेता बनी।
जीत-हार से अलग सीजन के आखिरी मैच में फिर से रिकॉर्डों की झड़ी लगी, मैच में रोहित से लेकर धोनी ने भी कीर्तिमान स्थापित किए। आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने उन खास कीर्तिमानों पर।