फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar with Arjun Tendulkar: छह दिन में सारा तेंदुलकर ने दो बार बदला लुक, अर्जुन तेंदुलकर के साथ आईं नजर

Sat, 09 Jul 2022 02:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी अब मॉडल भी बन गई हैं। उन्होंने एक बड़े ब्रांड के साथ करार भी किया है। थाईलैंड से आने के बाद सारा मुंबई में अपने घर पर भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ मस्ती कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर वापस लौट आई हैं। सारा ने हाल ही में कोह समुई नाम के थाईलैंड के एक छोटे से द्वीप का दौरा किया है, जो अपने समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों और घने, पहाड़ी वर्षावन साथ ही लक्जरी रिसॉर्ट और पॉश स्पा के लिए जाना जाता है। उन्होंने वहां से तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं।
विज्ञापन

2 of 10
सारा तेंदुलकर ने इस लुक में थाईलैड से फोटो शेयर की थी। - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा ने छह दिन में दो बार अपना लुक बदला है। थाईलैंड में उन्होंने अपने लुक के साथ प्रयोग किया था। अब एक फिर से उन्होंने लुक में बदलाव किया है। सारा एक ट्रैवलर हैं और हर महीने ट्रिप पर जाती हैं। उन्होंने साल की शुरुआत गोवा से की थी। उसके बाद छुट्टी के लिए जर्मनी गई थीं। अब थाईलैंड से लौटी हैं।
विज्ञापन

3 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सचिन तेंदुलकर की बेटी अब मॉडल भी बन गई हैं। उन्होंने एक बड़े ब्रांड के साथ करार भी किया है। थाईलैंड से आने के बाद सारा मुंबई में अपने घर पर भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ मस्ती कर रही हैं। उन्होंने अर्जुन के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। इस दौरान सारा ने फैंस से पूछा- हम जुड़वे दिख रहे हैं या नहीं। सारा ने लिखा कि भाई-बहन की जोड़ी लंबे समय के बाद फिर से एक हो गई है।

4 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
अर्जुन अपना आईपीएल डेब्यू करने के बहुत करीब है जो अगले सीजन में हो सकता है। वह दो सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पदार्पण का मौका नहीं मिला है। सितारों से भरी टीम में सचिन तेंदुलकर के सबसे छोटे बच्चे के लिए खेल पाना मुश्किल हो गया है। अर्जुन को इंतजार करना होगा और उम्मीद है कि आईपीएल 2023 में उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, सारा मॉडलिंग की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। उनके कई प्रशंसकों को लगता है कि सारा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं, जबकि दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जिस चीज ने इस अफवाह को जन्म दिया है, वह दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत है।
विज्ञापन

6 of 10
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सारा और शुभमन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे को फॉलो करते रहते हैं। हालांकि, अफवाहों के अलावा इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि दोनों वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

7 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा थाईलैंड के कोह समुई के अलावा बैंकॉक में घूम रही थीं। सारा ने थाईलैंड से जो तस्वीर शेयर की थीं उसमें उनकी एक फ्रेंड भी दिखाई दे रही थीं। उनका नाम मेघना कौर है। मेघना के इंस्टाग्राम को देखने पर यह पता चला कि वह आर्टिस्ट है। उन्हें भी घूमने का शौक है।

8 of 10
सारा तेंदुलकर और उनकी फ्रेंड - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा बैंकॉक में स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हुई दिखाई दीं। वह आईसक्रीम से लेकर तरह-तरह के व्यंजन का लुत्फ उठा रही थीं। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई फोटो शेयर किए थे। इसके अलावा एक तस्वीर उन्होंने पोस्ट की थी।

9 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सारा का बहुत बड़ा फैन बेस है। यहां तक कि उनके लिए समर्पित कई फैन पेज भी हैं। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में मॉडलिंग में डेब्यू किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अवतार में फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar/Instagram
सारा ने हाल ही में एक लोकप्रिय कपड़ों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला मॉडलिंग वीडियो सेयर किया था। उनके साथ अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ भी थीं। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें