फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: सारा ने भाई अर्जुन के साथ शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- तुमने हमेशा साथ दिया, हैप्पी बर्थडे

Sun, 25 Sep 2022 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सारा तेंदुलकर ने जन्मदिन पर भाई अर्जुन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने दिखाया कि अर्जुन और वह कैसे बचपन से साथ रहे हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 23 साल के हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार के दिन अपना 23वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने उनके साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। सारा ने अर्जुन के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें दोनों साथ में कोई किताब पढ़ते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर दोनों के बड़े होने के बाद की है। इसमें सारा अर्जुन को गले लगाकर सोफे में लेटी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हमेशा तुमने मेरा समर्थन किया है। जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्जुन तेंदुलकर। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा फिलहाल लंदन में हैं, वह अपनी यूनिवर्सिटी भी पहुंची थीं और वहां से अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह चार साल बाद अपनी यूनिवर्सिटी पहुंची हैं।

4 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
अब उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर बताया है कि लंदन में जब थोड़े समय के लिए धूप निकली तो उन्हें वह बहुत पसंद आई। इससे पहले सारा बाली में छुट्टियां मना रही थीं। सारा ने चार साल पहले अपनी पढ़ाई पूरी की थी, हालांकि वह कोई नौकरी नहीं कर रही हैं। उनके बॉलीवुड में आने की खबर आई थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इंस्टाग्राम पर वह काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें कई ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन भी मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा आईपीएल 2022 के दौरान भी मुंबई के अधिकतर मैच देखने पहुंची थीं, लेकिन उनके भाई अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें