सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि वह परिवार में किसी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि सचिन को ‘फेंटा’ यानि पगड़ी पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
सारा तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के बच्चों में सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर चर्चा में रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करती हैं। इसे उनके प्रशंसक पसंद भी करते हैं। हाल ही में सचिन और सारा अपने संबंधी के शादी में दिखाई दिए। इस दौरान दोनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
2 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि वह परिवार में किसी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि सचिन को ‘फेंटा’ यानि पगड़ी पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बैकग्राउंड में मराठी गाना बज रहा है। वह बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। तेंदुलकर ने बताया, ''बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में शामिल होने के लिए मैं आया हूं। उसके लिए फेंटा पहन रहा हूं। पारंपरिक तरीके से तैयारी हो रही है।''
4 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन का यह देसी लुक प्रंशसकों को काफी पसंद आया। उनके वीडियो को पसंद करने वालों में भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी हैं। दो वर्ल्ड कप (2007, 2011) जीत में अहम योगदान निभाने वाले युवराज ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऑय सचिन कुमार आहे।'
विज्ञापन
5 of 7
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आईं। उनके साथ नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा भी थीं। उन्होंने फोटो में बताया कि वह बहन की शादी में आई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा, सचिन और अंजलि तेंदुलकर तो इस शादी में पहुंचीं, लेकिन अर्जुन नहीं दिखाई दिए। उन्होंने हाल ही में इंस्टग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर की थी। वह इंदौर के स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे।
सचिन के पिता स्कूल शिक्षक थे। तेंदुलकर चार भाई-बहन हैं। चारों में नितिन सबसे बड़े हैं। उनके बाद अजित तेंदुलकर का नंबर है। अजित ने सचिन को क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका निभाई। तीन भाईयों में इकलौती बहन सविताई तेंदुलकर हैं। सचिन हमेशा अपने परिवार की तारीफ करते हैं। वह यह बताने से नहीं चूकते कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाया।