सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर ने लंदन में खूब मस्ती की है। दोनों ने साथ में खाना खाया और खूब मस्ती की। इस दौरान सारा सर्किट बनी हुई थीं तो अर्जुन मुन्ना भाई की तरह कपड़े पहनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और बेटी सारा लंदन में खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों साथ में खाना खाने पहुंचे और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। सारा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जबकि अर्जुन आईपीएल के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब तक अर्जुन अपना पहला आईपीएल मैच नहीं खेल पाए हैं। फिलहाल दोनों भाई-बहन साथ में घूम रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में सारा ने लंदन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अर्जुन भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सारा सर्किट तो अर्जुन मुन्ना भाई के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर लगातार घूमती रहती और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती हैं। उनके फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी वजह से उनके फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
3 of 10
सारा तेंदलुकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लंदन घूम रही सारा ने अपने कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उनके भाई अर्जुन और उनकी दोस्त भी दिखाई दे रही हैं। सारा की तस्वीरें और वीडियो देखकर लग रहा है कि लंदन में घूम रही हैं।
4 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने कुछ दिन पहले ही थाइलैंड से अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो किसी बीच पर नजर आ रही थीं और छुट्टियों का मजा ले रही थीं। अब वो लंदन में हैं। हालांकि, लंदन में सारा का घर भी है।
विज्ञापन
5 of 10
सारा तेंदुलकर ने इस लुक में थाईलैड से फोटो शेयर की थी।
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा अपने लुक्स में बदलाव करती रहती हैं। थाईलैंड में उन्होंने अपने बालों के साथ प्रयोग किया था और अलग लुक में नजर आई थीं। उनके बालों को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने ड्रेड्स बनवाए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा एक ट्रेवलर हैं और उन्हें घूमना बेहद पसंद है। इसी वजह से वो अक्सर घूमती रहती हैं। वो थाईलैंड, गोवा, राजस्थान के अलावा जर्मनी भी घूमने गई थीं। फिलहाल वो लंदन में हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : instagram/saratendulkar
सचिन तेंदुलकर की बेटी अब मॉडल भी बन गई हैं। उन्होंने एक बड़े ब्रांड के साथ करार भी किया है। सारा को सोशल मीडिया की लोकप्रियता का फायदा मिल रहा है। इसी वजह से ब्रांड उनके साथ करार कर रहे हैं।
8 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा कुछ दिनों पहले अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल हुई थीं। यहां वो पारंपरिक मराठी लुक में दिखाई दी थीं और उनका यह लुक काफी चर्चा में रहा था। इस शादी में सारा के अलावा सचिन भी पहुंचे थे।
9 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
सारा आईपीएल के दौरान भी काफी चर्चा में रही थीं। वो मुंबई इंडियंस के अधिकतर मैच देखने पहुंची थी। मैच में चौके-छक्के लगने और विकेट गिरने पर उनके हाव-भाव भी काफी चर्चा में रहे थे।
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के दौरान ऐसा माना जा रहा था कि अर्जुन साल 2022 में अपना पहला आईपीएल मैच खेल सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। मुंबई की टीम दो साल से अर्जुन को अपने साथ जोड़े हुए है, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।