फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में फैला खौफ

Fri, 30 Dec 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : Social Media
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर सफलताओं के झंडे लहराने वाले कोहली टीम को लगातार जीत भी दिलाते जा रहे हैं। कोहली टेस्ट, वनडे, टी-20, सभी फॉर्मेट में मैच विनर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

2 of 7
सकलैन मुश्ताक - फोटो : ESPN
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को भी अपना मुरीद बना लिया। गौरतलब है कि ऑफस्पिनर मुश्ताक ने ही ‘दूसरा’ गेंद की खोज की थी, जो भारतीय स्पिनरों का बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

3 of 7
सकलैन मुश्ताक
मुश्ताक इंग्लैंड टीम को बॉलिंग कोच हैं। मोइन अली और आदिल राशिद दोनों ने मुश्ताक से ही गेंद के साथ कलाईयों का कमाल सीखा है। मगर हालिया भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान मुश्ताक की मुलाकात विराट कोहली से हुई।

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

4 of 7
सकलैन मुश्ताक
मुश्ताक ने एक इंटरव्यू के दौरान विराट को एक बेहतरीन खिलाड़ी के अलावा एक बेहतरीन इंसान भी बताया। मुश्ताक ने कहा कि कोहली काफी सरल इंसान हैं। वो खेल के अलावा तकनीक और मैच पर बात करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि कोहली ने बड़ी गर्मजोशी से बात की। उन्हें यह एहसास ही नहीं हुआ कि वो पड़ोसी मुल्क से हैं। मुश्ताक ने कहा कि कोहली जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और काफी सुलझे हुए सरल व्यक्ति हैं। मुश्ताक ने माना कि कोहली ने उन्हें काफी अदब देते हुए मुलाकात की।
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने कहा कि कोहली काफी फिट खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कोहली अपने रूटीन के पक्के हैं और जरूरत के हिसाब से खाना खाते हैं। इसके साथ कोहली ने इस बात का भी जिक्र किया को वो अगले 12-15 साल खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में मची खलबली

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
यह सुनकर सकलैन मुश्ताक हैरान रह गए। इसके बाद मुश्ताक ने पाक टीवी चैनल के एंकर्स से सवाल किया कि यदि कोहली अगले 15 साल खेल गए तो क्या होगा। पाकिस्तानी मीडिया ने भी माना कि अगले 15 सालों में कोहली क्रिकेट का नया इतिहास लिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें