इंग्लैंड की टीम भारत में मौजूदा सीरीज में पहली जीत हासिल करने के लिए छटपटा रही है और टीम इंडिया को बैकफुट पर ढकेलने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रही है। इसी कड़ी में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाने के लिए एक पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज की मदद ले रही है।
विज्ञापन
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
2 of 6
सकलैन मुश्ताक
- फोटो : getty
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने पुष्टि की है कि उन्हें भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्पिनरों मोईन अली और आदिल राशिद की सहायता के लिए अनुबंधित किया गया है। उन्होंने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
3 of 6
मोईन अली
- फोटो : getty
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआत में भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए सकलेन की सेवाएं ली थी, लेकिन गेंदबाजों को संघर्ष करता देख अब वह 15 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भी अपनी इस भूमिका पर बरकरार रहेंगे।
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
4 of 6
अश्विन
- फोटो : getty
पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड को अगले दो टेस्ट मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय स्पिनरों खासकर अश्विन की इस जीत में अहम भूमिका रही। उन्होंने तीन मैचों में 15 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
5 of 6
इंग्लैंड
- फोटो : getty
सकलैन ने कहा, गेंदबाजी कोच और सलाहकार के रूप में यह मेरे लिए अच्छा अनुभव था। सकलेन का मानना है कि इंग्लैंड के स्पिनर सीखने के लिए आतुर हैं। सीरीज आगे बढ़ने के साथ उनकी गेंदबाजी में सुधार होगा। सकलैन ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि अलग-अलग देशों के स्पिनरों की मदद करने के लिए मुझे कहा जा रहा है। लेकिन अब भी मेरी इच्छा है कि मैं पाकिस्तान टीम को कुछ वापस दूं।
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
सकलैन ने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं अपनी सेवाएं देने को तैयार हूं। सकलेन ने कहा कि पीसीबी में अकादमियों के निदेशक मुदस्सर नजर ने उन्हें संकेत दिए थे कि जल्दी ही उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट को बतौर प्रशिक्षक सेवाओं की जरूरत पड़ेगी।