आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए संजू सैमसन का चयन 15 जून को हुआ था। संजू इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। सैमसन को एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका मिला है। क्रिकेट की तरह ही संजू की लव स्टोरी भी काफी रोचक है। एक मैसेज ने उनकी जिंदगी को बदल दिया।
विज्ञापन
2 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
संजू ने अपनी क्लासमेट चारुलता को हमसफर बनाया। दोनों की शादी 22 दिसंबर 2018 को हुई थी। सैमसन और चारुलता एमार इवानिओस कॉलसे से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की लव स्टोरी वहीं शुरू हुई थी।
विज्ञापन
3 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
सैमसन ने एक बार अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "22 अगस्त 2013 को पहली बार मैंने चारुलता को मैसेज किया था। रात के 11:11 बजे मैंने उन्हें हाई (Hi) लिखकर भेजा था।''
4 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
सैमसन ने आगे बताया था, ''उस दिन से लेकर पांच साल तक मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था। मैं दुनिया को बताना चाहता था कि मैं चारुलता से कितनी मोहब्बत करता हूं और वह मेरे लिए कितनी खास हैं।''
विज्ञापन
5 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
कॉलेज समाप्त होने के बाद सैमसन और चारुलता काफी समय तक एक-दूसरे से दूर रहे। इस दौरान दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे। चारुलता ने बीएससी और ह्यूमन रिसोर्स में पीजी किया। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ गाने सुनने का शौक था।
विज्ञापन
6 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
संजू ने लंबे समय बाद चारुलता को मैसेज किया था। सामने से कोई जवाब नहीं आया। इससे संजू परेशान हुए। चारुलता से मिलने के लिए सीधे उनके कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
7 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
संजू के करियर की बात करें तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में केरल की ओर से खेलते हैं। टीम इंडिया के लिए अब तक 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 174 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 14.50 और स्ट्राइक रेट 121.67 का रहा।
8 of 9
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो सैमसन ने 37.64 की औसत से 55 मैचों में 3162 रन बना चुके हैं। उनके नाम 10 शतक और 12 अर्धशतक हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में संजू ने 102 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 30 की औसत से 2610 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक लगाया है।
संजू सैमसन और चारुलता
- फोटो : Sanju Samson/Instagram
आईपीएल को देखें तो संजू राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। उन्होंने 138 मैचों में 29.14 की औसत से 3526 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.72 का रहा है। सैमसन ने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।