फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के सहवाग हैं 'ऋषभ पंत', विश्व कप से पहले इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Fri, 10 May 2019 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file
विश्व कप टीम में जगह ना मिलने से नाराज ऋषभ पंत को लगातार दिग्गजों का साथ मिल रहा है। कोई उन्हें बेस्ट फिनिशर बता रहा है तो कोई सहवाग।
 
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
उनके टीम में चयन ना करने को लेकर भी हर दिन सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि विश्व कप टीम की घोषणा के बाद से पंत इंडियन टी-20 लीग में अलग ही अंदाज में नजर आए हैं और अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
मांजरेकर - फोटो : file
अब पंत की प्रशंसा करते हुए पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें आज के समय का वीरेंद्र सहवाग कह दिया है।
 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए कहा, "पंत आज के समय के सहवाग हैं। इस बल्लेबाज के साथ अलग बर्ताव होना चाहिए। वह जैसे हैं, उन्हें वैसा ही रहने देना चाहिए। आप उन्हें टीम में चुनिए या न चुनिए, उनके खेल में बदलाव नहीं आएगा।"
 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत
बता दें कि पंत ने बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली के लिए 21 गेंदों में 49 रनों की तूफानी पारी खेली थी और दिल्ली को जीत तक पहुंचाया। अपनी शानदार पारी के लिए वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने अभी तक खेले गए 15 मैचों में 37.50 की औसत और 163.63 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इतना ही नहीं विकेट के पीछे भी उन्होंने कुल 24 शिकार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rishabh pant
हालांकि पंत को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली और उनकी जगह पर अनुभवी दिनेश कार्तिक को टीम के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें