फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंदै की कारें खरीदने का बेहतरीन मौका, कंपनी दे रही 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Fri, 10 May 2019 04:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Hyundai i20 Paris Motor show
ह्यूंदै भारत में मौजूद अपनी कारों को अपग्रेड करने के साथ नई मॉडल्स भी लांच करने की तैयारी कर रही है। 21 मई को ह्यूंदै की मच-अवेटेड कार वेन्यू की लांचिंग है। वहीं इसके बाद ह्यूंदैं कोना ईवी को लांच किया जाएगा। वहीं कंपनी अपनी कारों पर कई ऑफऱ भी दे रही है। अगर आप ह्यूंदै की कार लेने की सोच रहे हैं, तो इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।  
विज्ञापन

सैंट्रो

2 of 9
santro 2018
डिस्काउंट- 31 हजार तक
पिछले साल 23 अक्टूबर को लांचिंग के बाद से अब तक सैंट्रो 50 हजार यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले महीने ह्यूंदै अपनी सेंट्रो कार पर 3 ग्राम सोने के सिक्के साथ 20 हजार एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही थी। वहीं इस महीने 11 हजार रुपये का कैशबैक और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई10

3 of 9
Hyundai Grand i10 India
डिस्काउंट- 96 हजार तक
कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट लांच करने की तैयारी कर रही है, जिसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी इस कार पर 61 हजार रुपये का कैशबैक और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाली लोगों और सरकारी कर्मियों को 5000 रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
 

एलीट आई20

4 of 9
Hyundai Elite i20
डिस्काउंट- 25 हजार तक
इस महीने ह्यूंदै ने अपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक एलीट आई20 पर डिस्काउंट बढ़ा दियया है। पिछले महीने जहां केवल 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस था, वहीं इस महीने 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ 5 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। आई20 का मुकाबला मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो से है। बलेनो बिक्री के मामले में देश की दूसरे नंबर की कार है, जबकि एलीट आई20 का नंबर सातवां है।
 
विज्ञापन

एलीट आई20 एक्टिव

5 of 9
Hyundai i20 Active
डिस्काउंट- 20 हजार तक
कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार आई20 के क्रॉसओवर वर्जन आई20 एक्टिव पर भी छूट दे रही है। इसका मुकाबला टोयोटा इटिओस क्रॉस, फिएट एवेंचरा से है। कंपनी इस कार पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।   
 
विज्ञापन

ह्यूंदै एक्सेंट

6 of 9
hyundai xcent
डिस्काउंट- 90 हजार रुपये तक
ह्यूंदै की सब-4 मीटर सेडान एक्सेंट बाजार में ज्यादा पकड़ नहीं बना पा रही है। एक्सेंट का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज से है। इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस कार डिस्काउंट भी बढ़ा दिया है। पिछले महीने कंपनी इस कार पर 80 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही थी, वहीं इस महीने 90 हजार रुपये की छूट मिलेगी। इसमें 50 हजार रुपये कैशबैक और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाली लोगों को 10 हजार और सरकारी कर्मियों को 5000 रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै वरना

7 of 9
Hyundai verna boot space
डिस्काउंट- 50 हजार रुपये तक
सी-सेगमेंट सेडान कारों में ह्यूंदै वरना ने एक बार बिक्री के मामले में एक बार फिर से जबरदस्त वापसी की है। कंपनी वरना पर 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। वहीं 20 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट बोनस भी मिलेगा।  
 

ह्यूंदै टूसों

8 of 9
Hyundai Tucson Motor Show
डिस्काउंट- 1 लाख रुपये तक
कंपनी अपनी एसयूवी पर जबरदस्त 1 लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी टूसों का फेसलिफ्ट लाने वाली है, जो इस साल ही लांच होगा। टूसों की टक्कर जीप कंपास, होंडा सीआर-वी से है। वहीं ह्यूंदै जल्द ही टूसों का नया वर्जन भी लान्च करेगी, जो वर्तमान मॉडल से बेहतर होगा।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै एलांट्रा

9 of 9
Hyundai Elantra
डिस्काउंट- 2 लाख रुपये तक
कंपनी अपनी इस प्रीमियम डी-सेगमेंट सेडान कार एंलाट्रा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी एलांट्रा पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, साथ ही कंपनी इस पर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। कंपनी अगले साल तक एलांट्रा का नया वर्जन लेकर आएगी। एलांट्रा को होंडा सिविक से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसके चलते इसकी बिक्री पर असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें