फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: सानिया मिर्जा ने जीत के बाद दी बधाई, पाकिस्तान में गूंजा भाभी-भाभी

Tue, 04 Jun 2019 08:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। भारत अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ़्रीका से खेलने जा रहा है, लेकिन इस मुकाबले से पहले सोमवार को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के खेले मैच ने सबका ध्यान खींचा। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 349 रनों का लक्ष्य रखा था।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान इंग्लैंड की टीम 334 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन मोहम्मद हफीज ने बनाए। मैच जीतने पर पाकिस्तान की टीम को बधाई देने वालों में टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक की पत्नी सानिया मिर्जा भी शामिल रहीं।

हालांकि मैच में शोएब मलिक महज 8 रन ही बना सके थे, लेकिन शोएब इंग्लैंड के बल्लेबाज स्टोक्स का विकेट लेने में भी कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान की टीम को जीत के साथ जोरदार वापसी के लिए बधाई। मैच हमेशा की तरह अप्रत्याशित रहा। क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलचस्प होता जा रहा है।' सानिया के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान में लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।

 
विज्ञापन

3 of 7
सानिया मिर्जा
पाकिस्तान में मंगलवार सुबह भाभी ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा।

@dreamiiiii_girl ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'भाभी आपको ग्राउंड में मिस कर रहे हैं. शोएब मलिक के साथ।'

हुसैन बाजवा ने लिखा, 'शुक्रिया सानिया भाभी. भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में आपको देखेंगे।'

हसीब असलम ने ट्विटर पर लिखा, 'सानिया भाभी, मैं हमेशा से ये जानना चाहता हूं कि भारत बनाम पाकिस्तान मुक़ाबले में आप किसका समर्थन करेंगी?'

16 जून को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है।

4 of 7
सानिया मिर्जा पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'सानिया मैम, 16 जून को आप किस टीम को चियर करेंगी. पाकिस्तान या भारत?'

तौकीर अहमद ने ट्वीट किया, 'सानिया को पूरा हक है कि वो पाकिस्तान की जीत पर खुश हो सकें और हम सब सानिया का ऐसे सम्मान करते हैं जैसे वो हमारी सगी भाभी हैं।'

एक यूजर ने लिखा, 'भाभी शोएब भाई जान की वजह से इंग्लैंड का एक मजबूत विकेट गिरा।' शमीम खान ने लिखा- भाभी जरा आप शोएब भाई के लिए भी कुछ लिख दिया करें।

 


 

 
विज्ञापन

5 of 7
ट्विवटर पर रिएक्शंस - फोटो : सोशल मीडिया
सैम दोषी नाम के यूजर ने पाकिस्तान में भाभी ट्रेंड करने पर लिखा- ऐसा लगता है कि भाभी के ट्वीट से पाकिस्तान में रौशनी छा गई है।

हारिस ने लिखा, 'ऐसी पाकिस्तानी भाभी होने पर फख्र है क्योंकि आप अमन पसंद हैं। भारत को लेकर आपके जो एहसास हैं, हम उन्हें भी समझते हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
हसन अली - फोटो : bbc
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 105 रन बना पाई थी, जिसे वेस्ट इंडीज की टीम ने आसानी से चेज कर लिया था। तब पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हुई थी। तभी पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हसन अली - फोटो : IPL
हसन अली ने कहा था, पिजा जंक फूड नहीं होता है और वो रिकवरी के लिए अच्छा होता है। इस पर लोगों ने हसन अली का काफी मजाक उड़ाया।
 



तब सानिया ने एक ट्वीट कर कहा, हसन अली ने सही कहा है। पिजा लंबे और मुश्किल मैचों में रिकवरी के लिए अच्छा होता है। बस वो पिजा चीजी नहीं, सब्जियों वाला होना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट रिकवरी के लिए अच्छा होता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें