Hyundai Santro India
- फोटो : Instagram
Hyundai Santro पर क्या ऑफर?
Hyundai Santro के ERA वेरिएंट पर इस महीने कुल 35000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर के तहत इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का कैश बोनस मिलेगा। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Santro ERA खरीदने पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Hyundai Santro के दूसरे वेरिएंट्स पर कुल 45000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये का कैश बोनस और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
यहां बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।