virat kohli
कोहली की एजबेस्टन टेस्ट में गजब की पारी ने तेंदुलकर का ध्यान आकर्षित किया। क्रिकइंफो के हवाले से 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर ने कहा, 'मैं कोहली के लिए कहना चाहूंगा कि उन्हें इसी लय को जारी रखना चाहिए। वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं तो इसे जारी रखे। इस बारे में चिंता नहीं करें कि आस-पास क्या हो रहा है, अपना ध्यान उस पर लगाएं जो आप हासिल करना चाहते हैं। अपने दिल को रास्ते का मार्गदर्शन करने दें। इस दौरान कई चीजें कही जाएंगी और होंगी, लेकिन जो आप जिंदगी में चाहते हैं, उसके लिए जुनूनी हैं तो नतीजे भी पक्ष में आएंगे।'