फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy B'Day: 20 साल पहले जब सचिन ने अपने स्टाइल में मनाया बर्थडे, शेन वॉर्न को सताने लगे थे सपने

Tue, 24 Apr 2018 12:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sachin tendulkar
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन ने एक बार कहा था कि सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम हमेशा याद रखेगी। इस बयान के दो दिन बाद यानी 24 अप्रैल 1998 को अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने वो धमाल मचाया जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होकर रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन - फोटो : SELF
दरअसल 1998 में इसी तारीख को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोका कोला कप का फाइनल मैच खेला था। इस मैच में सचिन ने 131 गेंदों पर ताबड़तोड़ 134 रन बना थे, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी की बदौलत मेन इन ब्लू ने फाइनल मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर
इस मैच में स्टीव वॉ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंडीया के सामने 9 विकेट गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवरों में 272 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.3 ओवर्स में  सिर्फ चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
ओपनर बल्लेबाज सौरव गांगुली के आउट होने के बाद सभी को मैच में वापसी की उम्मीद कम ही लग रही थी, लेकिन सचिन ने कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के भरोसे को टूटने नहीं दिया और कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस शतकीय पारी में लगाया गया सचिन का हर एक शॉट आज तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर
खास तौर पर तत्काल के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न इसे आज तक नहीं भूल पाए। सचिन की इस पारी के बाद शेन वॉर्न का एक बयान बहुत लोकप्रिय हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके सपनों में आकर छक्के लगाने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें