फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सचिन ने स्मिथ की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा-इस वजह से हैं वो सबसे अलग

Fri, 20 Sep 2019 08:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्टीव स्मिथ की बेहतरीन बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की 'व्यवस्थित सोच' और 'जटिल तकनीक' उन्हें अपने समकालीनों से अलग करती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
हाल में समाप्त हुई एशेज सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी के लिए तेंदुलकर ने स्मिथ की प्रशंसा की। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'पेचीदा तकनीक लेकिन सुव्यवस्थित सोच ही उसे सबसे अलग करती है। इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में शानदार वापसी।'
 
विज्ञापन

3 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने एशेज सीरीज में सात पारियों में 110.57 के औसत से 774 रन जुटाए। स्मिथ की बल्लेबाजी शैली बिलकुल अलग है जो अपरंपरागत के साथ विशिष्ट है और तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खेल को समझाने की कोशिश भी की। 

4 of 6
स्टीव स्मिथ/ह्यूज - फोटो : अमर उजाला
दूसरे एशेज टेस्ट में लॉर्ड्स में जोफ्रा आर्चर का बाउंसर स्मिथ के सिर में लगा था जिसके कारण वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और हेडिंग्ले में अगले टेस्ट में खेल भी नहीं पाए।
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
तेंदुलकर ने कहा, 'किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे अहम चीज सिर को ऊपर रखना है और आगे झुकने के लिए थोड़ा इंतजार करना है।' उन्होंने कहा, 'स्मिथ गलत पोजिशन में आ गए और शायद इसलिए उन्हें गेंद लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
तेंदुलकर ने कहा, 'अंतिम दो टेस्ट में वह गेंद को छोड़ रहा था और बेहतर पोजिशन में दिख रहा था। उसने चतुराई से अपनी तकनीक पर काम किया। इसलिए मैं कहता हूं, ‘जटिल तकनीक लेकिन बहुत ही व्यवस्थति सोच।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें