फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, इस स्टार स्पिनर पर ICC ने लगाया एक साल का बैन

Fri, 20 Sep 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अकिला धनंजय
श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 12 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। न्यूजीलैंड के साथ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। इसकी वजह से धनंजय सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

2 of 4
अकिला धनंजय
अब इस मामले में आईसीसी ने फैसला सुनाते हुए श्रीलंकाई स्पिनर को 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि धनंजय एक साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा से अपने एक्शन के मामले में आईसीसी में अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अकिला धनंजय - फोटो : सोशल मीडिया
धनंजय को इससे पहले भी दिसंबर 2018 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए बैन किया गया था जिसे फरवरी 2019 में हटा दिया गया था। आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर कोई गेंदबाज दो साल के अंदर दो बार सस्पेंड होता है तो वो अपने आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल के लिए प्रतिबंधित हो जाता है।

अब नए प्रतिबंध की वजह से श्रीलंका के स्टार स्पिनर धनंजय अगले साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Akila Dananjaya
25 वर्षीय अकिला ने श्रीलंका के लिए 36 वन-डे खेले हैं जिसमें उन्होंने 51 विकेट निकाले हैं वहीं 22 टी-20 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। अकिला ने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट मैचों में भी शिरकत की है और 33 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें