फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फाइनल में सचिन तेंदुलकर को ढूंढती रही फैंस की नजर, अब बताया 'दूसरी मां' के साथ देखा था मैच

Wed, 30 May 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sachin Tendulkar
आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में चेन्नई ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। रविवार को 45000 सीटों वाले इस स्टेडियम में फैंस की नजरें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ही ढूंढती रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे। स्टेडियम में बैठे दर्शक इस बात से काफी हैरान थे कि क्रिकेट से इतना प्रेम करने वाले सचिन आखिर इतने बड़े मुकाबले को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर
हालांकि सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम में अपनी गैर मौजूदगी के बारे में खुलासा करते हुए बाद में एक ट्वीट किया। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि यह मैच उन्होंने घर से बाहर कहीं और टेलीविजन पर देखा था।

4 of 5
sachin with lata mangeshkar
सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया, 'चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला गया। लता मंगेश्कर दीदी के साथ उनके घर पर मैच देखना बेहद शानदार रहा।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : Koimoi
बता दें कि सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ बॉलीवुड की मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेश्कर के घर पर पहुंचे थे। तीनों ने एक साथ बैठकर टीवी पर मैच का आनंद लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें