चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
2 of 5
bravo dance
इस सीजन में चेन्नई के सुपरस्टार सुरेश रैना ने भी अपने पिछले फॉर्म को बरकरार रखा। आईपीएल में सीएसके को अपने बल्ले से कई अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले रैना ने ड्रेसिंग रूम के सबसे खुराफाती और मस्तमौला खिलाड़ी का जिक्र किया।
विज्ञापन
3 of 5
jadeja reaction
यह बात सुनकर फैंस के जहन में जरूर कैरीबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का खयाल आया होगा। लेकिन सच तो यह है कि यह खिलाड़ी डीजे ब्रावो नहीं बल्कि कोई और ही है।
4 of 5
jadeja bowling
सुरेश रैना ने बताया कि सीएसके में रवींद्र जडेजा सबसे खुराफाती और मस्तमौला खिलाड़ी हैं। जडेजा की मौजूदगी में ड्रेसिंग रूम हमेशा खिलखिलाता रहता है। उनके साथी खिलाड़ी उन्हें जड्डू कहकर बुलाते हैं।
सुरेश रैना ने बताया कि मैदान पर खामोश रहने वाले रवींद्र जडेजा से बातों में कोई नहीं जीत सकता । उन्हें बहुत ज्यादा बातें करना पसंद है। जडेजा न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।