फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने पर कोहली को तेंदुलकर ने दिया यह शानदार मैसेज

Fri, 19 Jan 2018 09:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले दो साल में बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन किया है। इस दौरान कोहली ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और जमकर रन बटोरे। टीम इंडिया के कप्तान ने खूब शतक जमाए, जिसका नतीजा यह है कि 29 की उम्र में उनके खाते में 53 अंतर्राष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। विराट कोहली विरोधी गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने हाल ही में आईसीसी अवॉर्ड्स में कई सम्मान हासिल किए। उन्हें साल 2017 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। यही नहीं आईसीसी द्वारा घोषित साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट और वन-डे टीम का कप्तान भी कोहली को ही बनाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
29 वर्षीय कोहली फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और ऐसे में उन्हें 'क्रिकेट के भगवान' ने एक मैसेज दिया है, जिसे पढ़कर निश्चित ही भारतीय कप्तान का दिन बन गया होगा। जब एक महान बल्लेबाज को उसके आदर्श से कोई मैसेज मिले, तो खुशी के ठिकाने का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
जी हां, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी के अधिकांश अवॉर्ड्स जीतने पर बधाई दी है। तेंदुलकर ने विराट कोहली की तारीफ में एक ट्वीट किया, जो क्रिकेट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'आईसीसी के अधिकांश अवॉर्ड्स आपने जीते, इसमें कोई हैरानी नहीं। आप इसके हकदार हैं। शुभकामनाएं।' विराट कोहली के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज से उन्हें इतने अच्छे शब्द सुनने को मिले।

No surprises there at all. You deserved it. Many congratulations, @imVkohli! #ICCAwards @ICC
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 18, 2018

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें