दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें फ्लेमिंग अपनी इनस्विंग पर जिस बल्लेबाज को बोल्ड करते नजर आ रहे हैं वह सचिन तेंदुलकर हैं। भारतीय फैंस का कहना है कि फ्लेमिंग को बर्थडे विश करना तो सही है लेकिन सचिन को बोल्ड करने वाला वीडियो ही क्यों शेयर किया गया।