फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday spcl: सचिन तेंदुलकर की इस बात से शर्मिंदा होते हैं युवराज सिंह

Wed, 25 Apr 2018 09:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मंगलवार का दिन 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास है। सचिन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम सभी क्रिकेट फैंस और सचिन प्रेमियों के लिए उनसे जुड़े पुराने किस्से शेयर कर रहे हैं। इसी मौके पर जानिए कि युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के मधुर दोस्ताना संबंधों के पीछे की मजेदार बात...
विज्ञापन

2 of 4
पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि युवराज सिंह सचिन तेंदुलकर को कितना मानते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकते है कि युवी के फोन में सचिन का नंबर 'गॉड जी' के नाम से सेव है। क्रिकेट के भगवान सचिन और युवराज एक दूसरे के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कटक के बाराबाती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 127 गेंदों में 150 रनों की बेमिसाल पारी खेलने वाले युवराज को सचिन ने भी बधाई दी। धोनी और युवराज को एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए देख सचिन खुद को दोनों की तारीफ में ट्वीट करने से रोक नहीं पाए। सचिन ने ट्वीट में लिखा था, 'क्रिकेट के सुपरस्टार और रॉकस्टार के बीच शानदार साझेदारी देखकर मजा ही आ गया।'
विज्ञापन

4 of 4
अपने इस इस ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने धोनी को 'रॉकस्टार' और युवराज को 'सुपरस्टार' कहा था। सचिन के ट्वीट पर युवराज ने कहा था कि सचिन उन्हें सुपरस्टार कहते हैं। उनसे ऐसा सुनकर वो थोड़ा शर्मिंदा हो जाते हैं। उन्होंने कहा सचिन खूब मजाक करते हैं, लेकिन वो सचिन से आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने सचिन का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें