फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे ने दी थी सचिन को नसीहत, कहा था- राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी मत करो

Sun, 17 Nov 2019 11:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sachin Tendulkar- Bal Thackeray - फोटो : सोशल मीडिया
आज ही के दिन शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने दुनिया को अलविदा कहा था। मुंबई को अपना गढ़ बनाकर काम करने वाले बाल ठाकरे ने न तो कभी कोई चुनाव लड़ा न ही कोई राजनीतिक पद स्वीकार किया, लेकिन फिर भी वह राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे। एक बार बाल ठाकरे ने टीम इंडिया के दिगग्ज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर जमकर निशाना साधा था और सचिन को राजनीति नहीं करने की नसीहत दे दी थी। 

विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर डेब्यू - फोटो : ट्विटर
दरअसल एक प्रेस कांफ्रेंस में सचिन ने कहा था कि वह पहले भारतीय हैं फिर महाराष्ट्रियन। सचिन से सवाल पूछा गया था कि क्या मुंबई सिर्फ मराठियों की है? इसपर तेंदुलकर ने कहा था कि मुंबई भारतियों की है। सचिन की यह बात बाला ठाकरे को नागवार गुजरी। सचिन खुद को मराठी से पहले एक भारतीय बताया था। मास्टर ब्लास्टर की कड़ी आलोचना करते हुए बाल ठाकरे ने कहा था कि है कि वो (सचिन) राजनीति के मामले में बयानबाजी न करें।
विज्ञापन

3 of 5
Bal Thackeray
बाल ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में सचिन के नाम खुला खत लिखकर कहा था सचिन क्रिकेट ही खेंले और राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी की कोशिश ना करें। ठाकरे ने अपने खुला खत में लिखा था कि क्रिकेट की पिच पर तूने जो कमाया उसे राजनीति की पिच पर मत गंवा। ऐसा प्रेमपूर्ण संकेत तुझे तेरे भले के लिए फिलहाल दे रहा हूं।

4 of 5
Bal Thackeray
सचिन को नसीहत देते हुए कहा था कि तुम्हारे चौके छक्के पर लोग तालिया बजाते हैं, लेकिन मराठी जनमानस के न्याय अधिकार के मुद्दे पर अपनी जीभ को बैट बनाकर मराठियों को ठेस पहुंचाओगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठाकरे ने क्रिकेटरों की भी आलोचना करते हुए लिखा था कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना चाहिए लेकिन आजकल तो क्रिकेटर सिर्फ अपने लिए खेलता है, उसका क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bal Thackeray
सामना में छापे गए इस पत्र का लहज़ा अत्यंत कठोर प्रतीत होता है। एक स्थान पर ठाकरे यहां तक लिखते हैं, ‘मराठी अभिमान की बात कहते-कहते तुम मुंबई पर चिकी सिंगल क्यों ले बैठे। मराठी मानुस ने महाराष्ट्र को जब हासिल किया तब तुम्हारा जन्म भी नहीं हुआ होगा। 17 नवंबर 2012 को  86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें