सचिन तेंदुलकर
- फोटो : india today
रिकॉर्ड्स की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतकों की मदद से 15,921 रन बनाए। टेस्ट में तेंदुलकर ने 46 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा 463 वन-डे में मास्टर ब्लास्टर ने 49 शतक और 96 अर्धशतकों की मदद से 18,426 रन बनाए और 154 विकेट भी चटकाए। वहीं वकार यूनिस ने 87 टेस्ट में 373 जबकि 262 वन-डे में 416 विकेट झटके। इस दौरान दोनों ही क्रिकेटरों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।