फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर को सिखाया क्रिकेट का गुण, सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों की बातचीत

Wed, 11 Jul 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : crictracker
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर टेनिस के जबर्दस्त फॉलोअर हैं। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन भले ही क्रिकेट में पूरे विश्व में नाम कमाया हो, लेकिन वह दूसरे खेलों पर भी बखूबी ध्यान देते हैं। खासकर टेनिस पर और ज्यादा क्योंकि टेनिस से उनका ज्यादा लगाव है। वह टेनिस में अपने दोस्त रोजर फेडरर का मैच जरूर देखते हैं। आइये जानते हैं फेडरर के एक शॉट को देखकर सचिन ने क्या कहा और फिर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई जमकर बातचीतः 
विज्ञापन

2 of 7
roger federer
दरअसल, अपने करियर में 8 बार विंबलडन का खिताब जीत चुके फेडरर गत सोमवार को फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो के खिलाफ कोर्ट पर उतरे थे। इसी बीच फेडरर के रैकेट से क्रिकेट की अंदाज में एक शानदार शॉट खेला, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
रोजर फेडरर - फोटो : file
इस शॉट को देखकर सचिन ने ट्विटर पर रोजर फेडरर को टैग करते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह ग्रेट हैंड आई कॉर्डिनेशन रोजर फेडरर। 9वें विंबलडन खिताब जीतने के बाद हमलोग एक-दूसरे से क्रिकेट और टेनिस का नोट्स साझा किया करेंगे।' इसके बाद रोजर फेडरर ने सचिन के ट्विट का रिप्लाई देते हुए कहा, 'इंतजार क्यों? मैं नोट्स लेने के लिए तैयार हूं।'
 

 

4 of 7
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
इसके बाद फिर सचिन ने मुस्कुराते हुए फिर फेडरर के ट्विट का जवाब दिया, 'हा हा हा..डन रोजर फेडरर, पहला अध्याय केवल स्ट्रेट ड्राइव का होगा। यदि आप मेरे साथ मेरे बैकहैंड में मदद करते मेरे दोस्त!!! दुर्भाग्यवश, इस साल मैं आपका खेल देखने नहीं आ सका लेकिन टीवी पर मैंने देखा। आपको बहुत शुभकामना! आशा है कि अगले साल विंबलडन में जरूर मिलेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
रोजर फेडरर - फोटो : file
इससे पहले टेनिस कोर्ट पर फेडरर का यह क्रिकेट शॉट देखने के बाद विंबलडन के अधिकारियों ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से आईसीसी को एक संदेश और फेडरर की रैंकिंग के बार में पूछा। इस पर आईसीसी की तरफ से भी एक बेहतरीन जवाब आया।
विज्ञापन

6 of 7
रोजर फेडरर - फोटो : file
इसके थोड़ी देर बाद ही आईसीसी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फेडरर को आईसीसी का नंबर एक खिलाड़ी बताया गया। फेडरर की क्रिकेट रैंकिंग वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोजर फेडरर - फोटो : file
बता दें कि अपने क्षेत्र के दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे से सोशल मीडिया पर सुखद क्षणों का आदान-प्रदान कर रहे थे। इसके बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर पूछने लगे 'गोट' मिट्स 'गोट'? बता दें कि यहां 'गोट' का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें