सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का ‘भगवान’ कहा जाता है। कहते हैं कि ढूंढ़ो तो भगवान भी मिल जाते हैं, मगर क्रिकेट के ‘भगवान’ को भी एक चीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन
इस दिन के लिए क्रिकेट के भगवान ने किया 5 साल इंतजार
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
इंतजार भी कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि करीब 5 साल का। सचिन तेंदुलकर को अपने एक रिकॉर्ड के लिए 5 साल का इंतजार करना पड़ा था। इस इंतजार को पूरा करने के लिए तेंदुलकर को 78 दिन यानि 78 वनडे मैचों में मैदान पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
इस दिन के लिए क्रिकेट के भगवान ने किया 5 साल इंतजार
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
जी हां, सचिन तेंदुलकर को अपनी पहली वनडे सेंचुरी के लिए 5 सालों को इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया लेकिन उनकी पहली सेंचुरी आई 1994 में।
इस दिन के लिए क्रिकेट के भगवान ने किया 5 साल इंतजार
4 of 6
सचिन तेंदुलकर
वनडे क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी बनाने से पहले सचिन तेंदुलकर ने 78 वनडे खेले। मगर सचिन ने पहली वनडे सेंचुरी आज से ठीक 22 साल पहले 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में लगाई।
विज्ञापन
इस दिन के लिए क्रिकेट के भगवान ने किया 5 साल इंतजार
5 of 6
सचिन तेंदुलकर
इससे पहले सचिन कई अर्धशतक लगा चुके थे, मगर वो एक भी बार इसे सेंचुरी में तब्दील नहीं कर सके थे। इस शतक से पहले सचिन का सर्वाधिक स्कोर 84 रन था, जो उन्होंने 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
इस दिन के लिए क्रिकेट के भगवान ने किया 5 साल इंतजार
6 of 6
सचिन तेंदुलकर
इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 130 गेंदों का सामना करते हुए कुल 110 रन बनाए। उन्होंने 186 मिनट तक खेली गई इस शतकीय पारी में 8 चौके के अलावा 2 छक्के भी लगाए। सचिन को 110 पर क्रेग मैक्डरमट ने बोल्ड किया।