फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सानिया मिर्जा से लगा छेड़छाड़ का आरोप, अब क्रिकेट बोर्ड ने लगाया 6 महीने का बैन

Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान का विवादों से पुराना नाता रहा है।  हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शब्बीर को एक मामले में सुनवाई के लिए बुलाया था। सुनवाई के बाद शब्बीर पर मैदान के बाहर खराब रवैये के चलते 6 महीने का बैन लगा दिया है। शब्बीर के अलावा इस सुनवाई में मोसादेक होसैन भी शामिल हुए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शब्बीर रहमान
दरअसल बोर्ड ने शब्बीर को एक मामले की सुनवाई के लिए बुलाया था, जिसमें उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक फैन धमकी देने और मारपीट का मामला शामिल है। इसके अलावा मोसादेक को उनकी पत्नी के लगाए आरोपों की सफाई देने के लिए बुलाया गया था। हालांकि मोसादेक के खिलाफ अब तक कोई सजा नहीं सुनाई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Sabbir Rahman
बोर्ड के डॉयरेक्टर इस्माइल हैदर ने अपने आधिकारिक बयान में बताया, 'शब्बीर पर कार्रवाई करते हुए हमने उस पर छह महीने का बैन लगाया है। फिलहाल बोर्ड ने बैन के साथ क्रिकेटर को चेतावनी दी है कि अगर वो इसी तरह की हरकतें करता रहा तो उस पर लंबा बैन लग सकता है।'

4 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
इससे पहले पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपनी टेनिस स्टार पत्नी को लेकर एक खुलासा किया है, जिसे सुनते ही हर कोई चौंक उठा। शोएब मलिक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान पर सानिया मिर्जा से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा
पूरी घटना मैदान पर तब हुई थी, जब सानिया शोएब मलिक की टीम की हौसला अफजाई करने ग्राउंड पर पहुंची थीं। इसे लेकर शोएब मलिक ने ढाका मेट्रोपोलिस की क्रिकेट कमेटी के सामने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें