फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, पांच लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Sat, 25 Jan 2020 07:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूट और पोप - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया। शनिवार को इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांच लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। 
विज्ञापन

2 of 5
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
जोहान्सबर्ग में आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर रन लिया और इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बड़े संकरण में पांच लाख रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने अपने 1022वें मैच में यह कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें दूसरी टीमों की तो 830 मैचों में 432706 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे और 540 टेस्ट मैचों में 273518 रन के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। 
 
टीम  मैच  रन
इंग्लैंड 1022 500,000
ऑस्ट्रेलिया 830 432,706
भारत 540 273,518
वेस्टइंडीज 545 270,441

4 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इससे पहले पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड विदेशी जमीन पर 500 टेस्ट खेलने वाली पहली टीम बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर
मैच की बात करें तो दूसरे दिन इंग्लैंड ने 192/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और जो रूट और ओली पोप के अर्धशतकों और आखिरी तीन खिलाड़ियों की साझेदारियों की बदौलत पहली पारी में 400 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्त्जे ने पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें