पुजारा इस मैच में ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे थे। पुजारा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वार्विकशायर ने ससेक्स को चार रन से हरा दिया।
इंग्लैंड में भारत के चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से रन निकलना जारी है। काउंटी चैंपियनशिप में कई शानदार पारियां खेलने के बाद अब पुजारा ने रॉयल लंदन वनडे कप में भी अपने फॉर्म को जारी रखा है। शुक्रवार को वार्विकशायर और ससेक्स के बीच मैच खेला गया। इस दौरान पुजारा ने ससेक्स से खेलते हुए 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेल डाली। पुजारा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वार्विकशायर ने ससेक्स को चार रन से हरा दिया। पुजारा इस मैच में ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
शतक लगाने के बाद पुजारा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल लंदन कप में शुक्रवार को वार्विकशायर के कप्तान रोड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रॉबर्ट येट्स के 114 रन और कप्तान रोड्स के 76 रन की पारियों की बदौलत वार्विकशायर ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 310 रन बनाए। वार्विकशायर से खेल रहे भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा हमजा शेख ने 25 रन, माइकल बुरगेस ने 58 रन, मैथ्यू लैंब ने 17 रन, इथेन ब्रूक्स ने दो रन की पारी खेली। ससेक्स की ओर से कार्वेलास और ब्रैडली करी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
3 of 6
ससेक्स टीम के गेंदबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
311 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स टीम की शुरुआत खराब रही। हैरिसन वार्ड 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एलिस्टेयर ओर और टॉम क्लार्क ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। ओर 81 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्लार्क 30 रन बना सके। इसके बाद कप्तान पुजारा ने पारी संभाली और अपने दम पर ससेक्स को लक्ष्य के करीब ले गए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। टॉम एलसोप 7 रन, डेलरे रॉलिंस 11 रन, डेनियल इब्राहिम पांच रन बना सके।
4 of 6
पुजारा बल्लेबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान पुजारा ने चौके-छक्के की बरसात कर दी। आखिरी छह ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 70 रन की जरूरत थी, जबकि उसके चार विकेट बचे थे। ऐसे में कप्तान पुजारा ने जिम्मेदारी उठाई और 45वें ओवर में 22 रन बटोरे। उन्होंने लियाम नॉर्वेल के इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा दो बार दो रन भाग कर बटोरे। इसके बाद पुजारा ने 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। 49वें ओवर में हैनन डेल्बी ने पुजारा को बोल्ड कर दिया और साथ ही ससेक्स की जीत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
50वें ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 12 रन बनाने थे, लेकिन टीम सात रन ही बना सकी और वार्विकशायर ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। पुजारा की 79 गेंदों पर 107 रन की पारी बेकार गई। वहीं, आखिर में ससेक्स के एरिस्टाइड्स कार्वेलास 14 गेंदों में 16 रन और आर्ची लेनहम पांच गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वार्विकशायर की ओर से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, ओलिवर हैनन और जॉर्ज गैरेट को दो-दो विकेट मिले।
इससे पहले काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया था। ससेक्स के लिए इस सत्र में उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया। उन्होंने सात काउंटी मैचों में पांच शतक जड़े। उन्होंने ससेक्स के लिए इस सत्र में 10 पारियों में तीन दोहरे शतक लगाए। पुजारा ने डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन, डरहम के खिलाफ 203 रन और मिडिलसेक्स के खिलाफ 231 रन की पारियां खेलीं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन 170 और 109 रन की पारियां भी खेली हैं। वो 118 साल में पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ससेक्स के लिए एक सीजन में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।