फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvMI: विराट के चैलेंज पर ढेर हुए MI के शेर, IPL की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए ये शानदार रिकॉर्ड्स

Wed, 02 May 2018 09:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL official web
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2018 के 31वें मैच में मंगलवार को मनन वोहरा (45) की शानदार पारी और आखिरी ओवर में गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई शानदार रिकॉर्ड भी बने।
विज्ञापन

2 of 5
आरसीबी
आईपीएल में मुंबई इंडियंस से लगातार पांच मैच हारने के बाद आरसीबी ने पहला मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले आरसीबी मुंबई से साल 2015 में जीती थी।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या किरोन पोलार्ड के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने किसी मैच में पचासा जड़ने के साथ तीन या उससे ज्यादा विकेट भी लिए हों।

4 of 5
कृनाल पांड्या - फोटो : ipl
आईपीएल में 1 मई हमेश से गेंदबाजों के लिए बेहद खास रहा है। लेकिन इस तारीख का लाभ उठाने से हार्दिक पांड्या चूक गए। दरअसल आरसीबी के खिलाफ हैट्रिक लेने का उनके पास अच्छा मौका था, लेकिन वह लगातार तीसरा विकेट नहीं गिरा पाए। इससे पहले 1 मई 2009 को युवराज सिंह और 1 मई 2016 को अक्षर पटेल हैट्रिक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित 77 कैच के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा सुरेश रैना ने (89) और एबी डीविलियर्स ने (76) कैच पकड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें