फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvDD: डीविलियर्स के बल्ले ने उगली आग, आरसीबी की जीत के ये रहे '5 हीरो'

Sun, 22 Apr 2018 03:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार लगातार हार के क्रम को तोड़ने में सफलता हासिल की। एबी डीविलियर्स (90*) की तूफानी पारी की बदौलत आरसीबी ने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को दो ओवर शेष रहते 6 विकेट से मात दी। आईपीएल 2018 में आरसीबी ने दूसरी जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं कि आरसीबी की जीत के '5 हीरो' कौन रहे:
विज्ञापन

2 of 6
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ipl
5) वॉशिंगटन सुंदर- युवा ऑफ स्पिनर अपनी सटीक लाइन लेंथ के कारण जाना जाता है और शनिवार को उन्होंने इसे अच्छे से साबित किया। सुंदर ने चार ओवर के अपने कोटे में 31 रन देकर एक विकेट लिया। सुंदर ने दिल्ली के श्रेयस अय्यर (52) का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। यहां से आरसीबी की मैच में जोरदार वापसी हुई।
विज्ञापन

3 of 6
उमेश यादव - फोटो : ipl
4) उमेश यादव- उमेश आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण में धार ले आए हैं, जिसकी पिछले सीजन तक टीम को कमी खलती थी। यादव ने पिछले मैचों में गजब का प्रदर्शन किया, जो शनिवार को दिल्ली के खिलाफ जारी रहा। यादव ने चार ओवर के अपने कोटे में 27 रन देकर गौतम गंभीर (3) का अहम विकेट हासिल किया।

4 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
3) युजवेंद्र चहल- चहल आरसीबी के प्रमुख स्पिनर हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ चार ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 22 रन दिए और दो विकेट लिए। चहल का इकॉनमी 6 से भी कम रहा, जो काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजों जेसन रॉय (5) और ग्लेन मैक्सवेल (4) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ipl
2) विराट कोहली- विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली और टीम को दूसरी जीत हासिल करने में मदद की। कोहली ने गेंदबाजी के समय काफी अच्छे फैसले लिया, जिससे दिल्ली पर दबाव बना। इसके बाद उन्होंने 30 रन की पारी खेली और एबी डीविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। इससे आरसीबी फ्रंट सीट पर आई और फिर आगे चलकर मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीविलियर्स
1) एबी डीविलियर्स- फैंस को मिस्टर 360 ने अपनी नायाब पारी का गिफ्ट दिया। डीविलियर्स ने सिर्फ 39 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्को की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली। एबीडी के शॉट्स पर दर्शकों का रिएक्शन देखते ही बन रहा था। डीविलियर्स आरसीबी को जीत दिलाकर ही लौटे। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें