फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिर दिखी धोनी के लिए दीवानगी, सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान पर पैर छूने पहुंचा यह 'जबरा फैन'

Sat, 21 Apr 2018 10:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं। शुक्रवार को एक बार फिर यह पता लग गया कि माही किस तरह लाखों दिलों पर राज करते हैं। पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में भी धोनी के लिए एक फैन का प्यार और सम्मान देखने को मिला।

विज्ञापन

2 of 5

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो एक फैन बीच मैदान पर सारी सिक्योरिटी को तोड़ते हुए उनके पैरों पर गिर पड़ा। रैना के आउट होने के बाद धोनी क्रीज की ओर बढ़ रहे थे तभी एक युवक दौड़कर आया और उनके पैर छूने लगा। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

3 of 5

एकबारगी तो धोनी भी इस फैन को देखकर अचरज में पड़ गए। फैन भी मानने वाला नहीं दिखा और कई सेकेंड्स तक धोनी के पैर पकड़े रहा। मगर धोनी ने इस फैन को कुछ नहीं कहा और बड़ी शांति से उसे देखते रहे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले युवक ने धोनी के पैर छुए और फिर खुशी से झूमते हुए वापस पवेलियन की ओर दौड़ पड़ा।


4 of 5
इस मैच में धोनी ने ज्यादा बड़ी पारी तो नहीं खेली। वो सिर्फ तीन गेंदों पर पांच रन बना सके। मगर उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ी आसानी से 64 रनों से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के लिए शेन वॉटसन ने शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल 2018 का दूसरा और अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब धोनी के लिए फैंस का पागलपन देखने को मिला है। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में एक प्रशंसक फील्डिंग के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी के पैर छूने आ गया था। बता दें कि विवादों के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड पुणे कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें