फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की बैंगलोर ने जीता देशवासियों का दिल, 60 सैनिकों को दिया फ्री मैच देखने का न्योता

Thu, 28 Mar 2019 12:50 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rcb
इंडियन टी-20 लीग में विराट कोहली की टीम बैंगलोर ने बेशक कोई खिताब न जीता हो, लेकिन फैंस का दिल जीतने में शायद ही इनसे आगे कोई हो। बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ के साथ मिलकर एक बेहद सराहनीय कदम उठाने का फैसला लिया है। बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी घरेलू मैचों के लिए  आर्मी के 60 सैनिकों को न्योता दिया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरसीबी
केएससीए ने बैंगलोर की टीम और भारती सीमेंट्स की ओर से उठाए गए इस कदम के तहत 28 मार्च से चार मई तक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित बैंगलोर के सभी घरेलू मैचों के लिए सैनिकों को आमंत्रित किया है। ये सभी मैच सैनिकों को निशुल्क दिखाए जाएंगे।  
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL official web
इसके लिए कनार्टक संघ 20 जवानों का प्रायोजक होगा, जबकि आरसीबी और भारती सीमेंट्स 20-20 जवानों की प्रायोजक होगी। गौर हो कि इससे पहले इस लीग के उद्घाटन समारोह की राशि करीब 20 करोड़ रुपए थी जिसमें से इंडियन आर्मी को 11 करोड़, सीआरपीएफ को सात करोड़ और नेवी समेत एयर फोर्स को एक-एक करोड़ रुपए दिए गए थे।

4 of 5
rcb - फोटो : pti
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का उद्घाटन समारोह रद्द कर इसकी राशि सैन्य बलों को दान कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनोद राय
इस मौके पर सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा था, 'महासंघ के रूप में हमने महसूस किया कि नियमित रूप से होने वाला आईपीएल उद्घाटन समारोह इस बार आयोजित नहीं करना ठीक होगा। हमने उद्घाटन समारोह की राशि उनको देने का फैसला किया, जो महत्वपूर्ण हैं और सभी के दिल के करीब हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें