फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: बुमराह के बाद मुंबई का एक और धाकड़ गेंदबाज घायल, इस खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री

Thu, 28 Mar 2019 12:30 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mumbai indians
इंडियन टी-20 लीग में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी मुंबई के लिए गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे।
    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Alzarri Joseph
फैंस को बता दें कि मुंबई ने जोसेफ को 75 लाख रूपये में खरीदा था। हालांकि अपने अगले मैच में बैंगलोर के खिलाफ लसिथ मलिंगा भी शामिल हो जाएंगे। ऐसे में मुंबई के लिए यह खबर राहत भरी है।
विज्ञापन

3 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web
हालांकि मुंबई के लिए शुरुआती छह मैचों में हिस्सा नहीं लेने वाले थे, लेकिन श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को घरेलू सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य कर दिया था जिसके चलते मलिंगा को शुरुआती 6 मैचों में हिस्सा नहीं लेना था।

4 of 5
जसप्रीत बुमराह को लगी चोट - फोटो : Social media
इससे पहले इंडियन टी-20 लीग में मुंबई को अपने पहले ही मुकाबले में तगड़ा झटका लगा था। वानखेड़े स्टेडियम में गए दिल्ली और मुंबई के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। पहली पारी की अंतिम गेंद बुमराह अपनी टीम के लिए एक रन बचाने का प्रयास कर रहे थे और तभी वो घायल हो गए। उनके कंधे में चोट आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bumrah
हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि बुमराह की चोट गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू होने के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि बुमराह ठीक हैं। लेकिन वह बल्लेबाजी करने नहीं आए। ऐसे में उम्मीद है कि वह लीग में मुंबई के लिए आगे भी खेलेंगे। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें