फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: 'विराट सेना' के बड़े सितारों ने RCB को डुबोया, यहां जानें प्लेऑफ से बाहर होने के कारण

Mon, 21 May 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rcb
आईपीएल सीजन-11 के प्लेऑफ में चारों टीमों के क्वालीफाई होने के बाद निचले क्रम की सभी टीमें अपनी हार का विश्लेषण कर रही हैं। खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन ने तो इस सीजन में फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली यह टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से कैसे चूक, आइए जानते हैं इसके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

नामी खिलाड़ियों को लेकर कन्फ्यूज कप्तान विराट

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
आरसीबी में बड़े विदेशी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं थी। इसी खासियत ने आरसीबी के खेमे को जंग लगा दिया। पूरी लीग के दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन की उठ-पटक से ही जूझते रहे। कभी डीविलियर्स टीम के अंदर तो कभी मैकुलम बाहर। किसी भी एक बड़े खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन का पर्मानेंट हिस्सा नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

खराब गेंदबाजी

3 of 5
उमेश यादव - फोटो : ipl
आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की खराब गेंदबाजी उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रही। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और टिम साउदी गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके।

विराट कोहली का ढीला नेतृत्व

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
इस सीजन में कप्तान विराट कोहली के बल्ले से रन तो निकले, लेकिन मैदान पर उनका नेतृत्व में वो धार नजर नहीं आई जिसके लिए वह जाने जाते हैं। मैदान पर टीम का संचालन कर रहे विराट बतौर ओपनर भी अंतिम मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी ऑलराउंडर की कमी खली

5 of 5
Colin de Grandhomme
आईपीएल की लगभग सभी टीमों के पास एक बेहतरीन विदेशी ऑलराउंडर है जो किसी भी समय मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। आरसीबी में यह काम ग्रैंडहोम और मोइन अली के कंधों पर था, लेकिन शुरुआत के लगभग सभी मैचों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सनराइजर्स के खिलाफ अली और ग्रैंडहोम ने एक अच्छी पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें