फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: आग के इन तीन दरियाओं को पार करने के बाद ही मिलेगा RCB को प्लेऑफ का टिकट, उम्मीद बाकी

Sat, 19 May 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rcb
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की सबसे धमाकेदार टीम है, लेकिन पिछले दस सीजन में इस टीम के सिर एक बार भी कामयाबी का ताज नहीं सजा है। इस सीजन में भी आरसीबी की खराब शुरुआत की वजह से टीम के लिए प्लेऑफ में एंट्री करना अभी भी काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
RCB
यदि आरसीबी को प्लेऑफ में एंट्री करनी है तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न सिर्फ अपना अगला व आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि विपक्षी टीमों के लिए हार की दुआएं भी करनी होंगी। बता दें कि आरसीबी 13 में से छह मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

3 of 5
kkr mumbai
दूसरा, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस में से किसी एक टीम की हार आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राह आसान बना सकती है। दोनों टीमें 13 में से छह मैच जीतकर क्रमश: तीसरे व चौथे पायदान पर है। हालांकि इस स्थिति में भी आरसीबी को अपना अगला मैच हर हाल में जीतन ही होगा।

4 of 5
RCBvKKR
इसके अलावा मान लीजिए अगर आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर अपना अंतिम मुकाबला जीतने में कामयाब भी हो जाती है तो आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स को भारी अंतर से हराना होगा, ताकि वह रन रेट के मामले में तीसरे या चौथे पायदान पर मौजूद टीमों से आगे निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi daredevils
बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ है, जिसने पिछले मैच में ही चेन्नई सुपरकिंग्स को करारी मात दी है। वहीं केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें