रॉस टेलर
- फोटो : espncricinfo
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 सीरीज में टेलर की उंगली में चोट लगी थी। हालांकि, उसमें फ्रैक्चर नहीं पाया गया। अपनी चोट के बारे में बात करते हुए टेलर ने कहा, 'अभी ठीक है। जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगी। चोट गंभीर नहीं है, लेकिन लिगामेंट्स में कुछ दर्द बना हुआ है। उम्मीद है कि पहले वन-डे में हिस्सा ले सकूं।'